{"_id":"60646cf68ebc3edf61451f6e","slug":"ghaziabad1617194230","type":"story","status":"publish","title_hn":"एप पर जीरो दिखा बैलेंस तो बैंक पहुंचे लोग","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एप पर जीरो दिखा बैलेंस तो बैंक पहुंचे लोग
विज्ञापन
बुगरासी। एक बैंक के उपभोक्ताओं के अकाउंट का बैलेंस बैंक द्वारा दिए गए एप्प पर जीरो दिखाता रहा। इसे लेकर उपभोक्ता परेशान रहे। बैलेंस शो नहीं होने के कारण उपभोक्ता ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी नहीं कर पाए।
विज्ञापन
कस्बे के प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के उपभोक्ता बैलेंस को लेकर परेशान रहे। काफी उपभोक्ताओं ने अपने मोबाइल में बैंक का एप लोड किया हुआ है। ऐसे उपभोक्ता ऑनलाइन ट्रांजेक्शन अपने मोबाइल से ही कर लेते हैं।।साथ ही अकॉउंट से किसी भी प्रकार की धनराशि कटने या अकॉउंट में धनराशि आने की भी जानकारी आसानी से ली जा सकती है। बुधवार को इस बैंक के उपभोक्ता परेशान रहे हैं। अजय कुमार, अशोक कुमार, अनिल कुमार आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि बुधवार को बैंक के एप में पासवर्ड डालने के बाद बैलेंस जीरो शो करता रहा है। बैलेंस जीरो होने के कारण लेनदेन भी नहीं हो पा रहा था। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पूरी तरह से बन्द थी। बैंक में क्लोजिंग और सिग्नल प्रॉब्लम के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि बैलेंस जीरो नहीं दिखाता तो ऑनलाइन ट्रांजेक्शन आसानी से किया जा सकता था। उपभोक्ता जीरो बैलेंस को देख बैंक में अपना बैलेंस जानने के लिए भी दौड़ लगाने लगे। जीरो बैलेंस शो करने के संबंध में ब्रांच मैनेजर जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि नेटवर्क प्रॉब्लम के चलते बैलेंस शो नहीं हो रहा। उपभोक्ताओं के अकॉउंट में पूरी धनराशि है। किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। नेटवर्क समस्या दूर होते ही एप पर बैलेंस आने लगेगा और एप्प काम करने लगेगा।
विज्ञापन