{"_id":"60646c838ebc3e5911502f92","slug":"ghaziabad1617194115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, डीएम ने अफसरों के साथ मीटिंग कर बनाई रणनीति","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, डीएम ने अफसरों के साथ मीटिंग कर बनाई रणनीति
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। साथ ही मास्क, हैंड सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग आदि सावधानी बरतने के बारे में भी प्रचार प्रसार किया जाए।
विज्ञापन
मंगलवार देर शाम जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में डीएम रविन्द्र कुमार ने अफसरों से कहा कि बाहर से आने वाले लोगों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उनकी टेस्टिंग कराई जाए। 45 साल से ऊपर के व्यक्ति को कोविड वैक्सीन लगाई जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि अधिक से अधिक कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को जागरूक करें। पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए एडीएम प्रशासन को निर्देश दिए कि समस्त मतदानकर्मियों के लिए मास्क, ग्लव्ज़ और प्रत्येक पोलिंग बूथ पर हैंड सैनेटाइजर, हैंड वॉशिंग की व्यवस्था, थर्मल स्केनिंग आदि की व्यवस्था कराई जाए। इसके साथ ही प्रत्येक बूथ पर आशाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ड्यूटी लगाते हुए मतदाताओं की थर्मल स्केनिंग कराई जाए, जिससे कोरोना संक्रमण की रोकथाम कर मतदान को संक्रमण मुक्त सम्पन्न कराया जा सके। बैठक में सीडीओ अभिषेक पांडेय, एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार, सीएमओ भवतोष शंखधर एवं सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन