फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मेडिकल से नौकर ने साथियों संग की लाखों की नकदी-माल चोरी

मेडिकल से नौकर ने साथियों संग की लाखों की नकदी-माल चोरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में स्थित मेडिकल स्टोर संचालक ने कुछ लोगों पर नौकर की मदद से लाखों रुपये की दवाईयां और 1.50 लाख रुपये नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है। नगर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी किसी आरोपी को पकड़ा नही जा सका है।
विज्ञापन
नगर के शिकारपुर कम्पाउंड निवासी धुव्र अग्रवाल पुत्र राधेश्याम अग्रवाल ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका संस्कार हॉस्पिटल में मेडिकल स्टोर है। मेडिकल स्टोर में कार्यरत नौकर की मदद से कुछ लोगों द्वारा 1.50 लाख रुपये की नकदी और करीब दो लाख रुपये की दवाईयां चुरा ली। शक होने पर उसने जांच-पड़ताल की तो चोरी का पता चल सका। पीड़ित ने आरोपी राहुल, संजीव निवासी गांव खुशहालपुर मलकपुर थाना अनूपशहर, दानिश, अफसर, छोटू पर आरोप लगाया है। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed