फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   रंग-बिरंगी पिचकारी से सजी दुकानें, ग्राहकों का टोटा

रंग-बिरंगी पिचकारी से सजी दुकानें, ग्राहकों का टोटा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
रंग-बिरंगी पिचकारी से सजी दुकानें, ग्राहकों का टोटा
बुगरासी में गुलाल-पिचकारी से सजी दुकान - फोटो : Amar Ujala
बुगरासी। होली के सामान से दुकानें सजने लगी हैं। बिक्री के लिए भी मात्र आज का ही दिन बाकी है। बाजार में ग्राहक नहीं है और दुकानदार खाली बैठे हैं।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण का असर आने लगा है। कोरोना के चलते लोगों के व्यापार कम होने और नौकरियां खत्म होने के चलते काफी लोग आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं। इसका असर व्यापार व बाजार पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। आज होली है और कल का रंग है। बाजार में रंग और पिचकारी की दुकानें सजी हुई हैं। खरीददारों के बहुत कम आने के चलते व्यापारी भी चिंतित हैं। पूर्व वर्षों की अपेक्षा बिक्री इस बार 60 प्रतिशत तक कम है। गौरव कुमार, मनीष कुमार, राहुल आदि युवा व्यापारियों ने बताया कि बिक्री बहुत कम है। कोरोना के चलते व्यापार में हुए नुकसान व नौकरियों के खत्म होने का असर स्पष्ट देखा जा रहा है।।लोगों पर धन का अभाव है। लोग आवश्यक सामान की ही खरीददारी कर रहे हैं। इस बार बिक्री पिछले साल के सापेक्ष 60 प्रतिशत तक कम है। सामान की जमा बना भी मुश्किल हो रहा है। होली के सामान की बिक्री के लिए मात्र आज का समय ही शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed