फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   खाद्य पदार्थों की जांच को भरे जाएंगे नमूने, होगी कार्रवाई

खाद्य पदार्थों की जांच को भरे जाएंगे नमूने, होगी कार्रवाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
- कांवड़ यात्रा मार्ग के सभी ढाबे, होटल के खाने की गुणवत्ता की होगी जांच
विज्ञापन
बुलंदशहर। कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। रास्तों की मरम्मत, बिजली के तारों को दुरुस्त करने के साथ-साथ कांवड़ मार्ग के रास्ते में पड़ने वाले सभी खाने पीने के ढाबे, होटल-रेस्टोरेंट में खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।
महाशिवरात्रि को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तरह से अपनी कमर कस ली है। डीएम ने अधीनस्थों को कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के निर्देश दिए हैं। कांवड़ यात्रा मार्ग को दुरुस्त करने के अलावा शिवालयों के आसपास साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश अधिशासी अधिकारियों को पूर्व में ही दिए जा चुके हैं। इसके अलावा कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले होटल-रेस्टोरेंट, ढाबों आदि पर मिलने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करने को कहा है। इसको लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने टीम बनाकर चेकिंग शुरू कर दी है। नमूने फेल होने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed