फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बाइक सवार लुटेरों ने महिला के गले से लूटी सोने की चेन

बाइक सवार लुटेरों ने महिला के गले से लूटी सोने की चेन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र की पॉश कालोनी लक्ष्मी नगर में बाइकर्स गैंग ने एक महिला के गले से सोने की चेन लूट ली और उसे धक्का देकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से महिलाओं में दहशत व्याप्त हो गई। नगर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर बाइकर्स गैंग के सदस्य सक्रिय हो गए हैं। इस बार बाइकर्स गैंग ने नगर की पॉश कालोनी लक्ष्मी नगर में एक महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। जानकारी के अनुसार लक्ष्मीनगर कालोनी निवासी मंजू शर्मा पत्नी विजय कुमार किसी काम से घर से निकली थी। कालोनी में पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने महिला मंजू के गले से सोने की चेन लूट ली और उसे धक्का देकर फरार हो गए। महिला का शोर सुनकर आसपास के कई लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक बाइकर्स नजरों से ओझल हो चुके थे। नगर पुलिस ने पीड़िता मंजू की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों का पता लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed