{"_id":"604768ab8ebc3ee64d5ddbe8","slug":"ghaziabad1615292587","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को दिया तीन तलाक","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को दिया तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र निवासी एक विवाहिता को उसके पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने ससुर पर छेड़छाड़ करने और गला दबाकर हत्या की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। मामले में एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित विवाहिता ने बताया कि अक्तूबर 2019 में उसका निकाह दिल्ली निवासी एक युवक से हुआ था। निकाह में उसके पिता ने नगदी समेत सोने-चांदी के जेवरात और अन्य दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुरालीजन उससे संतुष्ट नहीं थे और दहेज में तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांगे पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। मायके पक्ष के लोगों ने कई बार ससुरालीजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मांग बनी रही। पीड़िता ने बताया कि गत फरवरी माह में ससुर ने उसे अकेला देखकर कमरे में घुसकर छेड़छाड़ की। उसके विरोध करने पर मारपीट करते हुए गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई। बाद में उसने अपने पति के घर लौटने पर घटना की जानकारी दी, जिस पर पति ने उस पर ही आरोप लगाते हुए मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। इसके बाद से वह अपने मायके में ही रह रही है। पीड़िता ने पति, ससुर समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने नगर पुलिस को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन