{"_id":"6047688b8ebc3ee64917d087","slug":"ghaziabad1615292555","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी के नामजद आरोपियों पर 15 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
ठगी के नामजद आरोपियों पर 15 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुगरासी। डेढ़ साल में रुपये दोगुने करने का लालच देकर ठगी करने वाली कंपनी के नामजद आरोपियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कस्बा निवासी पीड़ित ने 15 दिन पूर्व कंपनी के निदेशक सहित तीन को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सभी पेमेंट बैंक में ट्रांसफर की गई हैं।
विज्ञापन
हापुड़ जनपद के गांव चंदनेर की निफ्टेक ग्लोबल कंपनी डेढ़ साल में दोगुने का लालच देकर लोगों से इन्वेस्ट कराती थी। पिछले एक दशक से चल रही कंपनी के पांचों निदेशक एक साल पहले फरार हो गए। हजारों लोगों से तकरीबन दो हजार करोड़ की ठगी बताई जा रही है। इसके बाद ठगी के शिकार हुए पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज करानी शुरू की थी। कस्बा निवासी एक पीड़ित ने लगभग 52 लाख की ठगी को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसकी जांच क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है। 25 फरवरी को भी कस्बा निवासी संतोष चौहान ने उनके व परिजनों से 31 लाख की ठगी का आरोप लगाते हुए तीन को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीनों अरोपी थाना नरसैना के गांव भड़कऊ के रहने वाले हैं। इनमें एक निफ्टेक ग्लोबल कंपनी का निदेशक है जबकि एक कंपनी का कर्मचारी व एक कंपनी में धनराशि लगवाने में सहभागिता निभाने वाला बताया गया है। पीड़ित ने बताया कि 15 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कि गई है। धनराशि देने सभी सुबूत पुलिस को दे दिए गए हैं। तीनों नामजद में से एक पहले ही फरार हो चुका है। बाकी दो नामजद भी फरार होने की फिराक में हैं। बार-बार गुहार के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन