{"_id":"60461cb58ebc3ed51535086f","slug":"ghaziabad1615207605","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 मार्च को आ सकता है सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के केस में फैसला","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
20 मार्च को आ सकता है सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के केस में फैसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलदंशहर। करीब ढाई वर्ष पूर्व नगर में छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म और फिर हत्या करने के मामले में अब जल्द ही फैसला आने वाला है। अदालत ने तमाम साक्ष्यों का अवलोकन कर लिया है, साथ ही दोनों पक्षों के गवाहों के बयान भी रिकार्ड हो चुके हैं। निर्णय के लिए अदालत ने 20 मार्च की तारीख लगाई है, जिसके बाद परिजनों को भी न्याय की उम्मीद जागी है।
विज्ञापन
दो जनवरी 2018 को नगर क्षेत्र निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा का कार सवार तीन युवकों ने अपहरण कर लिया था। छात्रा को अगवा कर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और हत्या के बाद शव को दादरी नहर में डाल दिया था। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद कोतवाली सिकंदराबाद क्षेत्र के रहने वाले आरोपी दिलशाद, इजराइल और जुल्फिकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में जांच अधिकारी ने भी तीनों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में भेज दी है, साथ ही अपने बयान भी दर्ज करवा दिए हैं। दरिंदगी की इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से गवाहों के बयान भी अदालत में रिकार्ड हो चुके हैं। साथ ही न्यायालय के समक्ष स्लाइड रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जा चुकी है। छात्रा पक्ष के अधिवक्ता अनिल गौड़ ने बताया कि, ट्रायल के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों की पूरी बात सुनी जा चुकी है। कोर्ट में 20 तारीख लगी है, संभवत: फैसला आ सकता है।
विज्ञापन