{"_id":"60461c388ebc3e8c911c79f5","slug":"ghaziabad1615207480","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदाकर्मी को बंधक बनाकर की लूटपाट, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
संविदाकर्मी को बंधक बनाकर की लूटपाट, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलदंशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा में पिछले साल बिजली चोरी के मामले में सेटिंग के नाम पर संविदाकर्मी को बुला कर बंधक बनाने व मारपीट कर लूटपाट के मामले नया मोड़ सामने आया है। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ममके की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा निवासी संविदाकर्मी प्रमोद कुमार ने बीते दिनों न्यायालय में याचिका दायर की थी। जिसमे उन्होंने बताया था कि गत 23 दिसंबर को वह जेई व अन्य स्टाफ के साथ ड्यूटी पर था। इसी दौरान गांव के ही विनोद कुमार ने फोन कर बिजली चोरी के मामले को निपटवाने को कहा। फोन पर ही जेई से बात की तो जेई ने इंकार कर दिया, इस पर विनोद ने अभद्रता की। प्रमोद ने बताया कि शाम को करीब छह बजे वह समझाने के इरादे से विनोद के घर पहुंचा तो वहां विनोद, उसके भाई अशोक तथा आस मोहम्मद के अलावा चार अज्ञात ने पकड़ लिया। कमरे में बंधक बना कर 1100 रुपये उसके निजी व 33 हजार सरकारी रुपये लूट लिए। साथ ही वीडियो बनाते हुए रुपये गिनवाए और बुलवाया कि इन रुपयों में जेई व एसडीओ को कितना-कितना हिस्सा है। प्रमोद ने बताया कि इसके बाद वह बड़ी मुश्किल से बच कर वहां से निकला। थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अदालत का दरवाजा खटखटाया तो कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच के आदेश दिए। इंस्पेक्टर कोतवाली देहात विवेक शर्मा ने बताया कि नहायले के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन