फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   किराए पर टैक्सी बुक की, फिर लूट कर भागे

किराए पर टैक्सी बुक की, फिर लूट कर भागे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नोएडा के दादरी क्षेत्र से बुकिंग कर एक बदमाश कार लेकर बुलंदशहर पहुंचा। जहां देर रात आरोपी के दो साथी और मिल गए। आरोप है कि इसके बाद तीनों बदमाशों ने तमंचे के बल पर कार चालक को आतंकित किया और कार लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, लेकिन कार का कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर के दादरी निवासी प्रवेंद्र कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह टैक्सी चालक है। युवक ने बताया कि रविवार शाम को दादरी में एक युवक ने बुलंदशहर के बलरऊ आने-जाने के लिए टैक्सी की बुकिंग की। बुकिंग के दो हजार रुपये लौट कर दादरी में आने पर देने की बात कही। प्रवेंदे ने बताया कि देर जब वह बुलंदशहर से लौट रहा था तो कोतवाली देहात क्षेत्र के मामन रोड स्थित चौधरी ढाबे के निकट गाड़ी गर्म हो गई। इसके लिए सुबह करीब चार बजे उसने गाड़ी सड़क किनारे रोकी और पानी लेने चला गया। चंद मिनट बाद वह लौटा तो अचानक बुकिंग कराने वाले युवक के पास दो युवक और आ गए। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उसे तमंचा दिखा कर गाड़ी लूट ली। बदमाशों द्वारा गाड़ी ले जाने के बाद उसने फोन पर यूपी-112 को सूचना दी। पुलिस पहुंच गई और उसे थाने पहुंच कर तहरीर देने को कहा। प्रवेंद्र ने थाने पर तहरीर दे दी।देहात कोतवाल विवेक शर्मा ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है, जल्द ही कार बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed