फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   चलती वैन में लगी आग, चालक गाड़ी छोड़कर फरार, पुलिस ने बुझाई आग

चलती वैन में लगी आग, चालक गाड़ी छोड़कर फरार, पुलिस ने बुझाई आग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
चलती वैन में लगी आग, चालक गाड़ी छोड़कर फरार, पुलिस ने बुझाई आग
बुगरासी में आग से क्षतिग्रस्त हुई वैन - फोटो : Amar Ujala
बुगरासी। स्याना रोड पर सोमवार को चलती वैन में आग लग गई। आग लगते ही चालक अपनी जान बचाते हुए गाड़ी से बाहर आ गया और वैन को जलती छोड़कर ही भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाई। पेट्रोल की गाड़ी को अवैध रूप से एलपीजी से चलाया जा रहा था। पुलिस गाड़ी चालक की जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
सोमवार को बुगरासी-स्याना रोड पर एक चलती वैन में आग लग गई। बताया जाता है कि आग लगते ही वैन चालक ने तुरंत गाड़ी को रोका और गाड़ी से बाहर निकलकर जलती गाड़ी को छोड़कर चला गया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस पानी के टैंकर के साथ घटनास्थल पर पहुंची तो गाड़ी में लपटें उठ रही थीं। पुलिस ने आग पर काबू पानी के लिए बाल्टी से तकरीबन एक घंटा पानी डाला जिसके बाद आग बुझ सकी। आग की चपेट में आने से सब कुछ जलकर स्वाहा हो गया। आग के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन शार्ट सर्किट को पुलिस आग का कारण मान रही है। पुलिस गाड़ी चालक की जानकारी में जुटी है। चौकी इंचार्ज बहादुर सिंह ने बताया कि वैन में आग लगते ही गाड़ी चालक गाड़ी से निकलकर चला गया था। घटना की सूचना तक पुलिस को नहीं दी। गाड़ी गांव बुकलाना की बताई जा रही है। गाड़ी मालिक की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
वैन में अवैध रूप से लगी थी एलपीजी जिस वैन में आग लगी है वह वैन पेट्रोल पास है। गाड़ी अवैध रूप से एलपीजी से चलाई जा रही थी। एलपीजी से कई बार आग लगने के हादसे के चलते इस पर प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन पुलिस व संबधित विभाग की लापरवाही के चलते अवैध रूप से एलपीजी से वाहन धड़ल्ले से चलाए जा रहे हैं। वैन में आग के कारण को भले ही पुलिस शार्ट सर्किट मान रही है लेकिन एलपीजी से भी आग लगने के कारण को नकारा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
हो सकता था हादसा वैन में आग लगने के बाद चालक तो भाग गया लेकिन आग बुझाने के लिए किसी से सहायता तक नहीं मांगी। वैन एलपीजी से चल रही थी। यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो सलैंडर फटने से बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed