{"_id":"6046122e8ebc3e591536e1af","slug":"ghaziabad1615204910","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड मुख्य अभियंता के खाते से निकाले चार लाख रुपये","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रिटायर्ड मुख्य अभियंता के खाते से निकाले चार लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। इंदिरापुरम निवासी आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से रिटायर्ड मुख्य अभियंता के खाते से शातिर ठग ने चार लाख रुपये निकाल लिए। शातिर ने केवाईसी कराने का झांसा देकर मोबाइल रिमोट पर लेकर खाते हैक कर ठगी को अंजाम दिया। पीडि़त ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
इंदिरापुरम की महागुन मेंशन सोसायटी में बालकृष्ण अग्रवाल परिवार के साथ रहते हैं। वह आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से मुख्य अभियंता के पद से रिटायर्ड हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पास 10 फरवरी को एक नंबर से काल आई। काल करने वाले ने उनसे केवाइसी एक्सपायर होने की बात कही। इसके बाद कई ऑफर देने का झांसा देकर दस रुपये का पेमेंट कराया। इसके बाद उनका मोबाइल रिमोट पर लेकर उनके दो बैंक खातों को हैक कर लिया। शातिर ने उनके दोनों खाते से चार लाख रुपये चंद मिनटों में निकाल लिए। उन्होंने बैंक और पुलिस कंट्रोल रूम को मामले की शिकायत की। इसके बाद इंदिरापुरम थाने पहुंचकर मामले में तहरीर दी। करीब एक माह बाद शनिवार को उनकी शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि शातिर के दो नंबरों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नंबर की डिटेल खंगाली जा रही है। साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन