{"_id":"60460d6b8ebc3e59100851be","slug":"ghaziabad1615203691","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप ने गा-बजाकर किया महंगाई का विरोध, पदयात्रा से पुलिस ने रोका","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आप ने गा-बजाकर किया महंगाई का विरोध, पदयात्रा से पुलिस ने रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
विज्ञापन
----
आप ने गा-बजाकर किया महंगाई का विरोध, पदयात्रा से पुलिस ने रोका
- घंटाघर से पदयात्रा के रूप में जिला मुख्यालय के निकले थे पार्टी कार्यकर्ता
- पुलिस से हुई हल्की नोकझोंक, बाद में कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। महंगाई के विरोध में घंटाघर से जिला मुख्यालय पदयात्रा निकाल रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान पुलिस से कार्यकर्ताओं की हल्की नोकझोंक भी हुई। बाद में आप के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और ढोलक-मजीरे के साथ गाना गाकर महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया।
महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कल्पना वर्मा, गाजियाबाद विधानसभा अध्यक्ष मुकेश प्रजापति के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता घंटाघर पर एकत्रित हुए लेकिन पुलिस ने पदयात्रा के लिए अनुमति न होने की बात कहकर पदयात्रा को रोक दिया। पार्टी पदाधिकारियों और पुलिस के बीच बहसबाजी भी हुई। जिसके बाद पदयात्रा को खत्म कर कार्यकर्ता सीधे कलक्ट्रेट पहुंचे और विरोध शुरू किया। मुकेश प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को महंगाई की तरफ धकेलने का काम किया है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। केंद्र सरकार ने वायदा किया था कि सत्ता में आने के 100 दिन के अंदर महंगाई को कम किया जाएगा और बेरोजगार युवकों को नौकरी दी जाएगी लेकिन सभी वायदों पर जनता से छल करने का काम किया गया। जिलाध्यक्ष कल्पना वर्मा ने कहा कि हर वस्तु पर महंगाई से लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा है। आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन में लोगों को महंगाई से राहत दिलाने की मांग की है। इस मौके पर शैलेश कुमार, दीपक वर्मा, रितिक शर्मा, मनोज सपड़ा, आकिल हुसैन, देवानंद वर्मा, वीना मुलतानी, सुनीताराज, गीता, आंचल, रानी, चांदनी, अनिकेपाल, गौरव तोमर, जन्म सिंह, विजय त्यागी, संदीप सूद, अरविंद मेहता, धनेश मित्तल, सौरभ वर्मा, बबलू चौहान, सुनील राजपूत, ओमप्रकाश, नितिन राजौरिया, विजय शर्मा, एसपी सिसौदिया आदि मौजूद रहे।
-----
विज्ञापन