{"_id":"604608ab8ebc3e1dcc71cfbe","slug":"ghaziabad1615202475","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनव ने जड़ा नाबाद दोहरा शतक, आरपी एकेडमी की शानदार जीत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अभिनव ने जड़ा नाबाद दोहरा शतक, आरपी एकेडमी की शानदार जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनव ने जड़ा नाबाद दोहरा शतक, आरपी एकेडमी की शानदार जीत
विज्ञापन
- विजेता टीम से सुकेश पंवार ने भी पांच विकेट की सफलता ली
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। अभिनव (231) के नाबाद दोहरे शतक से सोमवार को मोहन मिकिंस मैदान पर आरपी क्रिकेट एकेडमी ने मिश्रा क्लब को 115 रन से करारी शिकस्त दी। आरपी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी में 344 रन का स्कोर बनाया। दूसरी पारी में मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब 229 रन के स्कोर पर सिमट गई। विजेता आरपी एकेडमी के अभिनव को स्पोर्टसन मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई।
ऑल इंडिया श्रीराजपति मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मिश्रा क्लब ने टॉस जीतने के बाद पहले बॉलिंग चुनी। आरपी एकेडमी से अभिनव ने 121 गेंदों में 23 चौक्के और 13 छक्कों की शानदार पारी खेलकर नाबाद 231 रन बनाए। वैभव शर्मा ने 36 रन और राहुल सैनी 27 रन का योगदान दे सके। टीम ने निर्धारित 40 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 344 रन बनाकर चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया। गेंदबाज समयक जैन ने दो विकेट प्राप्त कीं।
लक्ष्य के लिए संघर्ष करने उतरी मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब से अर्पित भामा ने 70 रन बनाए तो रौनक जैन ने नाबाद (55) अर्धशतक लगाया। इनके बाद अनीश गौतम भी 36 रन खाते में जोड़ सके। लेकिन गेंदबाज सुकेश पंवार ने 46 रन पर महत्वपूर्ण पांच विकेट लेकर टीम को 229 रन के स्कोर पर सिमटा दिया। विजेता टीम के अभिनव को 231 रनों के लिए स्पोर्टसन मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
--------------------------------
सुमित कुमार