{"_id":"604608a48ebc3ee97d2374b1","slug":"ghaziabad1615202468","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे रोड पुलिस चौकी और शालीमार गार्डन पुलिस चौकी के पास लूट","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रेलवे रोड पुलिस चौकी और शालीमार गार्डन पुलिस चौकी के पास लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड थाना क्षेत्र की रेलवे रोड पुलिस चौकी के पास पैठ बाजार में दुकान लगाकर घर लौट रहे युवक से चार बदमाशों ने चाकू के बलपर रुपये लूट लिया। शोर मचाने पर लोगों ने हिम्मत दिखा दो आरोपियों को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं साहिबाबाद के शालीमार गार्डन पुलिस चौकी के पास स्कूटी पर खड़े इंजीनियर से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली। दोनों पीडि़तों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस चौकी के पास वारदात से सुरक्षा के दावों की पोल खुल गई है।
मूलरूप से बिहार के नालंदा निवासी सुभाष कड़कड़ मॉडल में अपने साले के यहां रहते हैं। वह पैठ बाजार में बेल्ट और टोपी की दुकान लगाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात को करीब साढ़े दस बजे वह वसुंधरा में मेवाड़ कालेज के पास पैठ बाजार लगाकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सौर ऊर्जा मार्ग पर रेलवे रोड पुलिस चौकी के पास पहुंचे तभी मुंह पर रूमाल लगाकर चार बदमाशों चाचा कहकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद चाकू दिखाकर उनसे करीब ३०६० रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर भागने लगे। उन्होंने शोर मचा दिया तो आसपास के दुकानदार और अन्य राहगीरों ने दो बदमाशों को दबोच लिया। जबकि दो आरोपी भागने में कामयाब रहे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया। लिंकरोड पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है। वहीं, शालीमार गार्डन निवासी इंजीनियर इंद्र प्रताप सिंह बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे दूध लेने निकले। शालीमार गार्डन पुलिस चौकी के पास शिव चौक पर दोस्त नीटू से स्कूटी खड़ी कर वह बात करने लगे। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली। वह शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे भागे। तभी लुटेरों के हाथ से उनकी चेन का लाकेट गिर गया। उन्होंने वह लॉकेट उठाया तब तक आरोपी फरार हो गए।
पुलिस चौकी के पास लूट ने खोली दावों की पोल
पुलिस के अधिकारियों ने थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में लगातार गश्त करने और चौराहों-तिराहों पर चेकिंग के आदेश दिए हैं। इसके बाद भी बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं है। रेलवे रोड पुलिस चौकी के पास बदमाशों ने चाकू के बल पर दुकानदार से लूटपाट की। वहीं शालीमार गार्डन पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी शवि चौक पर हुई वारदात ने पुलिस के सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी
पीडि़तों की शिकायत पर रिपोर्टदर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में गश्त करने और अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। ज्ञानेंद्र ङ्क्षसंह एसपी सिटी सेकेंड।
विज्ञापन
विज्ञापन