{"_id":"6044cf928ebc3e59077720b8","slug":"ghaziabad1615122322","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर पर अश्लीलता के आरोप, पति भी निकला पहले से शादीशुदा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
ससुर पर अश्लीलता के आरोप, पति भी निकला पहले से शादीशुदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुगरासी। क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने भरी पंचायत में अपने ससुर पर अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए हैं। जब मामला बढ़ा तो महिला के पति के शादीशुदा होने की भी जानकारी सामने आई। घटना को लेकर हुई पंचायत में ससुर को लोगों ने खरीखोटी सुनते हुए हाथापाई तक कर डाली। पंचायत में शादी में खर्चे के नाम पर वर पक्ष द्वारा 22 लाख रुपए देने का निर्णय सुनाया गया है।
विज्ञापन
कस्बा क्षेत्र के एक युवक की शादी जनपद हापुड़ के एक गांव से लगभग एक वर्ष पूर्व हुई थी। महिला का पति बाहर शहर में रहकर नौकरी करता था जबकि महिला गांव में ही घर में रहती थी। आरोप है कि महिला का ससुर अपनी पुत्रवधू पर गलत निगाह रखता था। चाय लेने के बहाने हाथ पकड़ लेना, आईएएस की तैयारी को लेकर पढ़ाने के बहाने भी छेड़छाड़ करता था। हद तो तब हो गई जब महिला ने मामले की शिकायत अपने पति से की तो पति महिला की सुनने की बजाय उसे उसके मायके छोड़ आया। महिला ने भी स्थिति संभालने का इंतजार किया लेकिन इस बीच स्थिति और खराब हो गई। आरोप है कि पति ने पत्नी से तलाक के लिए कागज अपनी पत्नी के मायके भिजवा दिए। इसे लेकर महिला पक्ष में रोष फैल गया और दर्जनों लोग कस्बा क्षेत्र के गांव महिला को लेकर आ गए। मामले को लेकर जब पंचायत हुई तो एक के बाद एक वर पक्ष की कारनामों की पोल खुलने लगी। महिला ने भरी पंचायत में अपने ससुर की अश्लीलता की सारी पोल खोलकर रख दी। महिला के हर आरोप पर ससुर की चुप्पी ने सच्चाई की मुहर लगा दी। इस पर कई ग्रामीण भड़क गए और ससुर के साथ हाथापाई तक की गई। हद तो तब हो गई जब पति के भी शादीशुदा होने की जानकरी हुई। पंचायत में बात सामने आई कि महिला के पति ने एक अन्य युवती से शादी की हुई है जिसकी वजह से तलाक के कागज महिला के घर भेजे गए हैं। घंटों चली पंचायत में वर पक्ष की जमकर निंदा हुई। बाद में पंचायत में वर पक्ष द्वारा शादी में खर्चे के नाम के 22 लाख रुपए वधू पक्ष को देने का फरमान सुनाया। हालांकि वधू पक्ष ने महंगी गाड़ी देने के साथ शादी में तकरीबन 35 लाख खर्च किए हैं। घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
कोट
मामले की कोई जानकारी नहीं है। पंचायत होने की जानकारी कराई जाएगी। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - सचिन बालियान, थाना प्रभारी
विज्ञापन