{"_id":"60437be08ebc3ec39955ed5b","slug":"ghaziabad1615035360","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दहेज की खातिर विवाहिता पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के साथ ससुराली जनों ने दहेज की मांग पूरी ना होने पर मारपीट की। साथ ही उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की गई। पीड़िता ने अगौता थाना क्षेत्र निवासी आरोपी ससुराली जनों के खिलाफ तहरीर देकर एफ आई आर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
अगौता थाना क्षेत्र के गांव ग्यासपुर निवासी विवाहिता मनीषा पुत्री मानसिंह ने देहात कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि उसका विवाह करीब 3 वर्ष पूर्व अगौता थाना क्षेत्र के गांव ढकोली निवासी युवक अमित के साथ हुआ था। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह दहेज के रूप में कार व नकदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि कई बार मायके पक्ष द्वारा समझाने के बावजूद आरोपी अपनी मांगों पर डटे रहे। बीते दिनों आरोपी ससुराली जनों ने मांग पूरी ना होने पर उसके साथ मारपीट की। साथ ही गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की गई। इसके बाद आरोपियों ने उसे ससुराल से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में ही रह रही है। देहात कोतवाल विवेक शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पति समेत अन्य ससुराली जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन