फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आयुष्मान कार्ड बनाने को गांव में लगाए जाएंगे कैंप

आयुष्मान कार्ड बनाने को गांव में लगाए जाएंगे कैंप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अब ग्राम पंचायतों में कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में ग्रामीण लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। आयुष्मान कार्ड बनाने के इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अलावा पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग को भी जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें पंचायत राज और समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त किया जाएगा। आयुष्मान योजना का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को दिलाने के लिए जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस योजना के तहत खाद्य पर्ची धारक,एसईसीसी डाटा अंतर्गत पात्र परिवार आयुष्मान योजना के तहत सीधे लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
जिले के सभी 161 ग्राम पंचायतों में गोल्डन कार्ड बनाने का कार्य शीघ्र शुरू होगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही है और संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र कार्य शुरू कराने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।गोल्डन कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाने को लेकर पंचायत स्तर पर तैनात अधिकारी और सहायक को कार्ड बनाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। जो अपने-अपने क्षेत्र के लोगों का सुविधाजनक तरीके से गोल्डन कार्ड बनवाने का काम करेंगे। जिससे कि निर्धारित सभी संबंधित लोगों का कार्ड बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सके और उन्हें इसका लाभ मिल सके। पंचायती राज अधिकारी ने कहा कि इसमें स्वास्थ्य विभाग का पूरा सहयोग विभाग करेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed