{"_id":"604216ae8ebc3e14fe034833","slug":"ghaziabad1614943918","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षित और उत्कर्ष की जोड़ी के दम पर नोएडा वंडर्स ने दिया बड़ा लक्ष्य","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
हर्षित और उत्कर्ष की जोड़ी के दम पर नोएडा वंडर्स ने दिया बड़ा लक्ष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्षित और उत्कर्ष की जोड़ी के दम पर नोएडा वंडर्स ने दिया बड़ा लक्ष्य
विज्ञापन
- दिल्ली कोल्ट्स 22 रन से हारी मुकाबला
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। हर्षित सेठी (78) की शानदार पारी के दम पर नोएडा वंडर्स ने शुक्रवार को 22 रन से मुकाबला जीत लिया । मोहन मिकिंस ग्राउंड पर नोएडा वंडर्स ने 40 ओवर में 273 रन बनाकर लक्ष्य दिया। जवाब में दिल्ली कोल्ट्स सुमित (90) के बावजूद 262 रन बना सकी। विजेता नोएडा वंडर्स के हर्षित सेठी स्पोर्टसन मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी से पुरस्कृत हुए।
ऑल इंडिया श्रीराजपति मिश्रा मेमोरियल किक्रेट टूर्नामेंट में दिल्ली काेल्ट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय किया। नोएडा वंडर्स से बल्लेबाजी करते हुए उत्कर्ष सूरी (77) रन ने 11 चौक्कों की मदद से अच्छी पारी खेली।8 हर्षित सेठी ने भी 11 चौक्के और तीन चक्कों की मदद से 80 गेंदों में 78 रन बनाए। वहीं पार्थ जैन ने 31 रन बनाए। निर्धारित 40 ओवर में टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर 273 रन का अच्छा लक्ष्य दिया। गेंदबाज आलोक सिंह और अभय चौहान को दो-दो विकेट की सफलता मिली। दिल्ली कोल्ट्स से सुमित गोली (90) और रजत खंडेलवाल (62) ने अच्छी पारी खेलकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। मगर नाबाद करनवीर (23) और धर्मेंद्र (35) के बावजूद टीम का स्कोर 262 रन पर रुक गया। उस टीम को मुकाबले में 22 रन से हार का सामना करना पड़ा।
--------------------------
सुमित कुमार
विज्ञापन