{"_id":"6042167c8ebc3e58ff462417","slug":"ghaziabad1614943868","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में जनरेटर की दो बैट्री चोरी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
स्कूल में जनरेटर की दो बैट्री चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा स्थित सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल में जनरेटर के पास से दो बैट्री चोरी हो गई। जबकि रात में यहां पर सुरक्षा गार्ड भी मौजूद थे। चीफ सिक्योरिटी आफिस की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दीपक पाठक वसुंधरा स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में चीफ सिक्योरिटी आफिसर हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि २८ फरवरी की रात उनके स्कूल में जनरेटर के पास रखी दो बड़ी बैट्री चोरी हो गई। सुबह घटना के बारे में जानकारी हुई। जबकि रात में ड्यूटी पर सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा सुपरवाइजर भी तैनात रहे। उन्होंने बताया कि चोरी हुई बैट्री की कीमत करीब ७६ हजार रुपये है। उन्होंने इस संबंध में इंदिरापुरम थाने में तहरीर देकर जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। स्कूल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन