{"_id":"6040dd768ebc3e1dcd5a9bbc","slug":"ghaziabad1614863734","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में घुसकर महिला के साथ मारपीट, लूटपाट","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दुकान में घुसकर महिला के साथ मारपीट, लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोठियात में कुछ लोगों ने एक दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए महिला का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए लूटपाट की और जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मोहल्ला कृष्णानगर कोठियात निवासी रेखा अग्रवाल पत्नी संजय अग्रवाल ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि बुधवार शाम अपनी दुकान पर बैठी हुई थी। उसी दौरान दूसरे पक्ष के सात-आठ लोग गाली-गलौच करते हुए दुकान में घुस आए। इन लोगों द्वारा दुकान में घुसकर तोड़फोड़ एवं लूटपाट की गई। विरोध करने पर उससे मारपीट करते हुए गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। एक आरोपी ने दुकान के गल्ले से 15 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल फोन लूट लिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि नगर पुलिस को तहरीर देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने नगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन