फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, डीएम को सौंपा ज्ञापन

न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। सिविल बार एसोसिएशन एवं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से अधिवक्ताओं के प्रति बढ़ते उत्पीड़न और हिंसक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। वहीं, बृहस्पतिवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अधिवक्ता चेंबर्स की संपूर्ण तालाबंदी कर के विरोध प्रदर्शन किया गया। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में अधिवक्ताओं के प्रति बढ़ते उत्पीड़न व उनके विरुद्ध हो रही हिंसक घटनाओं से पूरा अधिवक्ता समाज व्यथित है। अधिवक्ताओं की सुरक्षा को रखते हुए अधिवक्ता संरक्षण बिल जल्द से जल्द पास किये जाने की मांग की है। साथ ही अधिवक्ता के संरक्षण व हितों को ध्यान रखा जाए। जिससे कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था भली प्रकार चल सके। ज्ञापन देने वालों में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र रघुवंशी, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय दीक्षित, महासचिव कपिल मोहन, अधिवक्ता रेखा शर्मा, अधिवक्ता पुनीत राघव, अधिवक्ता दीपक कुमार गोयल, अधिवक्ता मनोज बेरी, अधिवक्ता अनिल कुमार , मीडिया प्रभारी अधिवक्ता आलोक शर्मा, अधिवक्ता रेखा गुप्ता आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed