फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, अपहरण की आशंका

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, अपहरण की आशंका

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली नगर क्षेत्र से संदिग्ध हालात में 15 वर्षीय किशोरी बीते दिनों लापता हो गई। दो दिन तक परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। साथ ही अनहोनी की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि एक मार्च की दोपहर उनकी 15 वर्षीय पुत्री किसी काम से मोहल्ला लक्ष्मीनगर तक गई थी। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों को उसकी चिंता होने लगी। दो दिन तक हर संभावित ठिकाने पर बेटी को तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बेटी की सहेलियों के घर जाकर भी पूछा, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार रात कोतवाली नगर पहुंच कर मां ने बेटी के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। नगर कोतवाल अखिलेश सिंह त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए टीम को लगा दिया है, जल्द ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed