फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दहेज की खातिर विवाहिता का गला दबाकर हत्या की कोशिश

दहेज की खातिर विवाहिता का गला दबाकर हत्या की कोशिश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता की दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराली जनों ने गला दबाकर हत्या की कोशिश की। इसके बाद आरोपियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने अब आरोपी ससुरालियों के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला सूर्या नगर निवासी अनु ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि करीब 1 वर्ष पहले गाजियाबाद के साहिबाबाद के सालीमार गार्डन निवासी विवेक भाटी से उसकी शादी हुई थी। अनु के अनुसार शादी में उसके परिजनों ने घरेलू उपयोग का सभी सामान दिया था। कुछ दिन तो सब ठीक रहा लेकिन फिर अचानक दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज में बाइक व एक लाख रुपये की मांग की जाने लगी। विरोध करने पर ताने मारे जाने लगे। भोजन में भी कटौती किया जाने लगा। अनु ने बताया कि इस बाबत उसने परिजनों को बताया तो वह उसके ससुराल पहुंचे और जिम्मेदारो के साथ बैठ कर वार्ता की। कुछ दिन सब ठीक चला, लेकिन फिर मारपीट होने लगी। अनु ने बताया कि गत 18 अक्टूबर को उसे मारपीट कर घर ने निकाल दिया। इसके बाद समझौते की कई दौर वार्ता हुई, लेकिन जब बात न बनी तो अब कोतवाली नगर में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है, जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed