{"_id":"6040dc608ebc3ee97c56ff60","slug":"ghaziabad1614863456","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम में बदलाव से बच्चे आ रहे बुखार की चपेट में","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मौसम में बदलाव से बच्चे आ रहे बुखार की चपेट में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुगरासी। मौसम में बदलाव के चलते बच्चे बुखार की चपेट में आने लगे हैं। नजला, उल्टी, दस्त आदि भी बच्चों में फैल रहा है। बदलते मौसम में चिकित्सकों ने सावधानी की सलाह दी है।
विज्ञापन
सुबह व शाम को सर्दी व दोपहर में गर्मी से हो रहे मौसम बदलाव के चलते छोटे बच्चे बुखार, उल्टी, नजला, दस्त आदि की चपेट में आने लगे हैं। लापरवाही के चलते बच्चों में बुखार फैल रहा है। दोपहर को गर्मी के चलते बच्चे हल्के कपड़े पहन रहे हैं जबकि शाम को सर्दी होने पर उसके बचाव में कपड़े नहीं पहन रहे। इसी सर्दी-गर्मी का असर छोटे बच्चों पर पड़ रहा है। अधिकांश निजी क्लिनिक पर छोटे बच्चों में उल्टी, दस्त, नजला, बुखार आदि के मरीज ही इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इस लापरवाही से बचने व खनपीन पर विशेष सावधानी की चिकित्सक सलाह दे रहे हैं। डॉ. इदरीस का कहना है कि अब मौसम बदल रहा है। सुबह व शाम को तापमान कम रहता है जबकि दोपहर के समय गर्मी रहती है। बच्चे अक्सर कपड़े पहनने में लापरवाही करते हैं जिससे बच्चे सर्दी-गर्मी की चपेट में आ जाते हैं। इस बदलते मौसम में सावधानी रखनी चाहिए। साथ ही खानपान पर भी विशेष ध्यान रखें। रखा हुआ खाना न खाएं। बाजार के कटे फलों के सेवन से दूर रहें। किसी भी प्रकार की बीमारी होने पर चिकित्सक की सलाह पर ही दवा लें।
विज्ञापन