फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मुख्य अभियंता कार्यालय पर विद्युतकर्मियों ने दिया धरना

मुख्य अभियंता कार्यालय पर विद्युतकर्मियों ने दिया धरना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन
----- मुख्य अभियंता कार्यालय पर विद्युतकर्मियों ने दिया धरना गाजियाबाद। विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को नियमित व संविदा बिजली कर्मियों ने राजनगर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोत्तरी मृतक कर्मचारी के परिवार को दी जाने वाली सहायता राशि बढ़ाने जैसी मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा। विद्युत संविदा मजदूर संगठन के महामंत्री आशीष कुमार ने बताया कि विद्युत कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संविदा कर्मियों को नियमित कर्मियों के बराबर वेतन देने, मृतक संविदा कर्मी के परिवार को मिलने वाली सहायता राशि को पांच लाख से बढ़ाकर 20 लाख करने, पांच वर्ष से अधिक समय से कार्यरत संविदा कर्मियों को रिक्त पदों पर समायोजित करने, लाइन व उपकेंद्र पर कार्यरत कर्मियों को दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने जैसी मांगे रखी गई है। इस मौके पर जितेंद्र सिंह राणा, शमशाद अली, गोविंद ओझा, शिवकुमार, फईम उल्वारी, तेजपाल, शाहिद, मनोज कुमार, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed