{"_id":"6040c4718ebc3ee9562eb0df","slug":"ghaziabad1614857329","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती वारदातों के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बढ़ती वारदातों के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
विज्ञापन
----
बढ़ती वारदातों के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन
- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। जिले में व्यापारियों से बढ़ रही वारदातों के विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बृहस्पतिवार को एसपी सिटी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापार मंडल ने पुलिस अधिकारियों से व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
जिलाध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में व्यापारी एसपी सिटी कार्यालय पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए बढ़ती वारदातों का विरोध किया। संदीप बंसल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में व्यापारियों से जिले में वारदातें बढ़ी हैं। इनसे व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। शहर की पॉश कालोनी राजनगर में दवा व्यापारी के घर में हुई डकैती और राजनगर आरडीसी में घी व्यापारी के मुनीम से हुई लूट से व्यापारियों में दहशत है। जिले में बदमाश बेखौफ लूट, चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। एसएसपी के नाम संबोधित ज्ञापन में व्यापारियों ने वारदातों के जल्द खुलासे की मांग की है। प्रदर्शन में दीपक गर्ग, अनिल गर्ग, प्रेमप्रकाश चीनी, अमन शिशौदिया, राहुल गर्ग, महेंद्र कुमार, नानक गोस्वामी, राजेंद्र राजू, संजय गुप्ता, विनोद अग्रवाल, सोनू सैनी, संजय बिंदल, हेमंत सिंघल, जगमोहन सिंह, आजाद कुरैशी, चांद कुरैशी, गंगा शरण बबलू, राहुल कंसल, नरेश पम्मी, कपिल त्यागी, जितेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन