फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गंगाजल आपूर्ति के लिए खोड़ा मं चलाया जनसम्पर्क अभियान

गंगाजल आपूर्ति के लिए खोड़ा मं चलाया जनसम्पर्क अभियान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
गंगाजल आपूर्ति के लिए खोड़ा में चलाया जनसम्पर्क अभियान
विज्ञापन
- खोड़ा एसोसिएशन चला रही गंगाजल के लिए मुहिम माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। खोड़ा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में बृहस्पतिवार को खोड़ा एसोसिएशन ने गंगाजल की सप्लाई के लिए जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस बीच लोगों के घर पर पहुंचकर पदाधिकारियों ने मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए समर्थन मांगा। लोगों का आरोप है कि कई वर्षों से स्थानीय लोग गंगाजल सप्लाई की मांग कर रहे हैं। मगर प्रदेश सरकार और प्रशासन व नगर पालिका स्तर पर कोई अधिकारी उनकी मांग पर ध्यान नहीं दे रहा है।
एसोसिएशन की उपाध्यक्ष शुबला सलूजा ने बताया कि खोड़ा कालोनी में गंगाजल की सप्लाई न होने से पेयजल आपूर्ति काफी बेकार है। नलकूपों से भी गंदा और बदबूदार पानी आती है। लेकिन मजबूरी में लोग उसका इस्तेमाल कर रहे हैं। जबकि पीने के लिए बोतलबंद पानी पर निर्भर रहना पड़ता है। इसको लेकर पिछले लंबे समय से शासन प्रशासन से खोड़ा में गंगाजल वाटर सप्लाई की व्यवस्था के लिए मांग कर रहे हैं। मगर प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक इसका किसी भी प्रकार से निवारण नहीं किया गया है।ऐसे में अब एसोसिएशन से जुड़े लोग स्थानीय निवासियों से गंगाजल सप्लाई के लिए मुहिम चलाने को समर्थन मांग रहे हैं। बताया कि अभियान के तहत एसोसिएशन के पदाधिकारी बहुत जल्द खोड़ा में एक बैठक करने जा रहे हैं। जिसमें मंत्री और विधायक से लेकर अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान पुनीत अग्रवाल, राजेंद्र गोस्वामी, पूनम रावत, दीपचंद देवतल्ला, केशव राम, गिरीश चंद्र, महेश जोशी, फौजी गणेश नौटियाल, उमेश, सत्यपाल, पंकज, पूनम शर्मा, सुनीता, नागेंद्र भट्ट और रूपचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
------------------------------------------ सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed