{"_id":"603f8cba8ebc3e769d473289","slug":"ghaziabad1614777530","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर आई एक काल, उपभोक्ता के खाते से 25 हजार गायब","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मोबाइल पर आई एक काल, उपभोक्ता के खाते से 25 हजार गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुगरासी। ऑनलाइन लेनदेन के एक एप के कस्टमर केअर से बात करने के बाद उपभोक्ता को एक निजी नंबर से कॉल आई। परेशानी को दूर करने के लिए उपभोक्ता फोनकर्ता का निर्देश मानता रहा और जैसे ही कॉल कटी तभी उपभोक्ता के अकॉउंट से दो बार में 24526 रुपए कट गए। उपभोक्ता ने मामले की तहरीर बैंक सहित पुलिस को दी है।
विज्ञापन
फिशिंग करते हुए खुद को बैंक अधिकारी बताकर अकॉउंट से रकम निकालने का धंधा वर्षों से चल रहा है। जो भी उपभोक्ता फिशिंग करने वाले लोगों के झांसे में आता है उसके अकॉउंट की रकम निकाल ली जाती है। इस बार फिशिंग करने वालों ने मोहल्ला रोगनग्रान निवासी शोभित को अपना निशाना बनाते हुए उसके खाते से 24526 रुपए की रकम निकाल ली। शोभित ने बताया कि उसका बैंक में खाता है। खाते को एक ऑनलाइन लेन देन के एप से जोड़ा हुआ है। गड़बड़ी होने पर शोभित ने इस एप के कस्टमर केअर पर बात करते हुए शिकायत की तो आरोप है कि केअर से कॉल वापस करते हुए समस्या दूर करने का आश्वासन दिया गया। कुछ ही देर में एक नंबर से शोभित पर कॉल आई और शोभित की समस्या को दूर करने के लिए लगभग 25 मिनट तक निर्देश दिए जाते रहे। शोभित फोनकर्ता के कहे अनुसार मोबाइल में एप आदि लोड करता रहा। अंत मे एक ओटीपी आया जिसे शोभित ने फोनकर्ता को बता दिया। फोनकर्ता ने शोभित से समस्या दूर होने की बात कहते हुए कॉल काट दी। कॉल कटे ही शोभित के मोबाइल पर दो मैसेज आए। शोभित के अकॉउंट से 24526 रुपए की रकम निकाल ली गई। शोभित ने मैसेज आने पर जब फिर से फोनकर्ता को कॉल की तो उसने रकम निकालने की बात भी स्वीकारी है। पीड़ित ने बैंक में शिकायत करते हुए बुगरासी पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन