{"_id":"603f89318ebc3e8c955c05c3","slug":"ghaziabad1614776625","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा आरती में रही विशाल भीड़","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बुगरासी के भगवानपुर गंगाघाट पर आरती करते संत
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
बुगरासी। गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा के तहत क्षेत्र के गांव भगवानपुर गंगाघाट पर विशाल गंगा आरती की गई। गंगा आरती में क्षेत्र भर के लोग रहे।
विज्ञापन
शुक्रताल से नरौरा तक के लिए गंगे च यमुने संरक्षण यात्रा शुरू की गई है। यात्रा 25 फरवरी से शुक्रताल से शुरू हुई है जो 17 मार्च को नरौरा में पूर्ण होगी। मंगलवार की देर शाम यात्रा भगवानपुर गंगाघाट पर पहुंची और गंगा आरती की गई। संत-महात्माओं ने आरती की। गंगा आरती में विशाल भीड़ रही। इस दौरान लोगों को जल, जंगल व गंगा को सुरक्षित रखने की अपील की गई। गंगा के किनारे पूर्ण स्वच्छ बनाए रखने के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान स्वामी प्रणवानंद महाराज, स्वामी सहजानंद महाराज, स्वामी जगदेव महाराज, कपिल सिंघल, ईश्वर चन्द शर्मा, अतुल अग्रवाल, वरुण सिंह आदि सहित अनेक क्षेत्रवासी रहे।
अजय गर्ग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।