फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   इंदिरापुरम में शुरू हुई गंगाजल की आपूर्ति, कम प्रेशर की दिक्कत

इंदिरापुरम में शुरू हुई गंगाजल की आपूर्ति, कम प्रेशर की दिक्कत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 05:06 PM IST
विज्ञापन
इंदिरापुरम में शुरू हुई गंगाजल की आपूर्ति, कम प्रेशर की दिक्कत
विज्ञापन
- कम प्रेशर से सप्लाई मिलने के कारण कई लोग नहीं भर सके पानी - 15 दिन बाद इंदिरापुरम में लोगों को मिली गंगाजल की सप्लाई माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। प्रताप विहार स्थित गंगाजल प्लांट चालू होने के बाद बुधवार को इंदिरापुरम के विभिन्न इलाकों में गंगाजल की सप्लाई शुरू हो गई। सुबह करीब सात बजे से नौ बजे के बीच जीडीए ने सप्लाई दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई इलाकों में कम प्रेशर से गंगाजल की आपूर्ति होने की वजह से काफी मात्रा में लोग जरूरत के लिए पानी नहीं भर सके। इसके बाद लोगों को सबमर्सिबल पम्प से पानी लेकर गुजारा करना पड़ा। वहीं, पीने के लिए लोगों को बोतल बंद पानी खरीदना पड़ा। लोगों ने जीडीए को प्रेशर तेज करके सप्लाई देने की मांग की है।  यहां रहने वाले किशोर ठाकुर ने बताया कि पिछले 15 दिनों के बाद बुधवार को गंगाजल की सप्लाई हुई। लेकिन वो भी कम प्रेशर होने की वजह से अधिकांश लोग जरूरत का पानी भी नहीं भर सके। ऐसे में उन्हें बोतल बंद पानी मंगवाना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दिनों जीडीए से ट्यूबवैल के जरिए पानी की आपूर्ति काफी अच्छे से हुई थी। लेकिन गंगाजल की आपूर्ति कम प्रेशर से मिलने की वजह से लोग पानी नहीं भर सके। वहीं, अहिंसाखंड और ज्ञानखंड के अलावा नीतिखंड में भी लोगों ने कम प्रेशर से सप्लाई मिलने की बात की। जिस कारण उन्हें रसोई में और अन्य जरूरी कामों के लिए पानी कम मिला। आरोप है कि कम प्रेशर से गंगाजल मिलने की शिकायत के लिए अधिकारियों के फोन नंबर भी मिलाए। लेकिन काफी देर तक फोन नहीं मिले। ऐसे में पानी की कमी की वजह से लोगों को अपने ऑफिस और बच्चों को स्कूल जाने में देरी का सामना करना पड़ा। जीडीए के अधिशासी अभियंता एके चौधरी का कहना है कि बुधवार को सुबह सात बजे से नौ बजे तक गंगाजल की सप्लाई की गई। यदि किसी एरिये में कम प्रेशर से सप्लाई मिली है तो वहां लाइन के प्रेशर को चेक करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि लालकुआं के पास एनएचएआई द्वारा 200 0-2000 एमएम की पाइप लाइन को जोड़ने का काम चल रहा था। इसके लिए एनएचएआई ने जल निगम से 15 दिन तक गंगाजल की लाइन को बंद करने की मांग की थी। इस दौरान गंगाजल प्लांट के अधिकारियों ने इंदिरापुरम को 21.9 क्यूसेक में से 15 क्यूसेक गंगाजल आपूर्ति को रोक दिया था। जिस कारण इंदिरापुरम को सिर्फ 6.9 क्यूसेक गंगाकी आपूर्ति ही लोगों को मिल पा रही थी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
------------------------------------ सुमित कुमार 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed