{"_id":"603f74bb8ebc3ecbac06605e","slug":"ghaziabad1614771387","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीत संगीत से किया कोरोना वैक्सीन का स्वागत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
गीत संगीत से किया कोरोना वैक्सीन का स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद ने कोरोना जैसी संक्रमण बीमारी पर एक वर्ष के भीतर काबू पाने और कोरोना वैक्सीन के स्वागत में गीत संगीत उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम आनलाइन मनाया गया। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि कोरोना काल का अंत व कोरोना वैक्सीन के आने पर "गीत संगीत" के खुशी उत्सव से इसका स्वागत किया गया। कोरोना वैक्सीन के आने से हम सभी इस विकट परिस्थिति से निकल कर सामान्य जीवन जीने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि 22 मार्च को लॉकडाउन को एक वर्ष हो जाएगा जो एक नया अनुभव था। मुख्य अतिथि आशा आर्या ने कहा कि गीत संगीत कोरोना काल में तनाव को समाप्त करने में सहायक सिद्ध हुए थे। महामंत्री प्रवीण आर्य ने कहा कि कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का दूसरा चरण प्रारम्भ हो चुका है। इस दौरान गायिका दीप्ति सपरा, किरण सहगल, प्रवीना ठक्कर, बिन्दु मदान, आदर्श मेहता, सुषमा गोग्लानी, जनक अरोड़ा, रविन्द्र गुप्ता, नरेश खन्ना, कुसुम भण्डारी,संध्या पांडेय, प्रतिभा सपरा, अंजू बजाज आदि ने गीत गाए।