{"_id":"603e339b8ebc3edc076e075e","slug":"ghaziabad1614689179","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियांशी ने शूटिंग में जीता गोल्ड मेडल","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
शूटिंग में गोल्ड मैडल विजेता को सम्मानित करते अथितिगण
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
बीबीनगर। जीरो कूल शूटिंग रेंज की रायफल शूटर प्रियांशी सिरोही ने गोल्ड मेंडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रियांशी ने बुलंदशहर जाकर तैयारी की है।
विज्ञापन
गांव सैदपुर निवासी देवेश सिरोही की बेटी प्रियांशी सिरोही ने जीरो कूल शूटिंग रेंज में गोल्ड मेंडल जीता है। नोएडा के सेक्टर 21 स्टेडियम में चल रही 43 वीं स्टेट रायफल शूटिंग टूर्नामेंट में गोल्ड मडल जीतकर प्रियांशी ने क्षेत्र का नाम पूरे देश में रोशन किया है। रेन्ज संचालक मनीष चौधरी ने बताया कि प्रियांशी सिरोही कक्षा दस की छात्रा है। मिलट्री हीरोज मैमोरियल इन्टर कालिज सैदपुर में पढ़ने वाली प्रियांशी ने गांव में शूटिंग की सुविधा न होने के कारण बुलन्दशहर जीरो कूल शूटिंग रेन्ज पर जाकर अपनी तैयारी की है। प्रियांशी के अतिरिक्त उसका भाई हिमांशू सिरोही भी रायफल शूटिंग की तैयारी कर रहा है। नोएडा सेक्टर 21 में प्रदेश स्तरीय रायफल शूटिंग कम्पटीशन का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश भर के सभी जनपदों से करीब तीन हजार बच्चों ने प्रतिभाग किया था। प्रियांशी सिरोही ने 400 प्वाइंट में से 394 प्वाइंट पर सटीक निशाना लगाते हुए गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र व जनपद के नाम रोशन किया है। इससे पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।