{"_id":"603e33728ebc3ed82f3cda58","slug":"ghaziabad1614689137","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता पर हमला, हुआ गर्भपात","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दहेज की खातिर विवाहिता पर हमला, हुआ गर्भपात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। दहेज की मांग पूरी ना होने पर आरोपी ससुरालीजनों ने गर्भवती विवाहिता पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे विवाहिता का गर्भपात हो गया। पीड़िता ने मामले में महिला थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपी ससुराली जनों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
कोतवाली नगर के मोहल्ला धमेड़ा अड्डे टावर वाली गली निवासी मोहम्मद इरशाद पुत्र हारुन ने बताया कि एक साल पहले हापुड़ की कोतवाली देहात क्षेत्र में शराब के ठेके वाली गली निवासी युवक मोहम्मद आजम के साथ निकाह हुआ था। आरोप है कि शादी में घरेलू उपयोग का सारा सामान दिया गया, लेकिन कुछ दिन बाद ही उसे दहेज में बाइक व एक लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। इरशाद ने बताया कि, उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार परिजनों को बुलवाया तो समाज के जिम्मेदार लोगों को बैठा कर बात की। जिसके बाद जाकिर पक्ष मान गया लेकिन, कुछ दिन बाद फिर से परेशान किया जाने लगा। उन्होंने बताया कि अब उनकी बेटी गर्भवती है और ससुरालियों ने इसका भी लिहाज नहीं किया और मारपीट की, जिससे महिला का गर्भपात हो गया। इसके बाद महिला को घर से निकाल दिया। इरशाद की तहरीर पर आजम, उसकी मां शाहजहां, बहन मुस्कान, शबनम के अलावा मेरठ का आजाद व कमरजहां तथा शमशुद्दीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है, जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन