फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   स्वनिधि योजना : नगर पालिका में लगा लोन मेला, डीएम ने किया निरीक्षण

स्वनिधि योजना : नगर पालिका में लगा लोन मेला, डीएम ने किया निरीक्षण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। भारत सरकार की पीएम स्वनिधि योजना के तहत मंगलवार को नगर पालिका में लोन मेले का आयोजन किया गया। जिसका डीएम रविन्द्र कुमार ने दोपहर में मौके पर पहुंच कर जायजा लिया।
विज्ञापन
नगर पालिका बुलन्दशहर के सभागार में स्ट्रीट वेंडर्स/रेहड़ी विक्रेताओं का पंजीकरण किए जाने एवं लोन वितरण किए जाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को नियमानुसार 10 हजार रुपये का लोन दिया जा रहा है। डीएम रविन्द्र कुमार ने बैंकवार प्राप्त आवेदन पत्रों के सापेक्ष स्वीकृत लोन आवेदनों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जितने लोगों के लोन स्वीकृत हैं, उन्हें जल्द से जल्द लोन की राशि उपलब्ध कराई जाए । उन्होंने अधिशासी अधिकारी से कहा कि सम्पूर्ण नगर पालिका क्षेत्र में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के संबंध में एनाउंसमेंट कराकर इस लाभपरक योजना का व्यपाक प्रचार प्रसार किया जाए, ताकि रेहड़ी विक्रेता एवं स्ट्रीट वेंडर्स अपना पंजीकरण कराकर लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह, नगर पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग, एलडीएम एवं परियोजना अधिकारी डूडा सहित संबंधित विभागों एवं बैकों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed