{"_id":"603e33138ebc3ec4965b258f","slug":"ghaziabad1614689043","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 24 शिकायत, 5 निस्तारित","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 24 शिकायत, 5 निस्तारित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। डीएम रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सदर तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में 24 फरियादियों द्वारा अपनी समस्याओं/शिकायतों के संबंध में आवेदन पत्र डीएम-एसएसपी को सौंपे गए। जिनमे से पांच शिकायतों का निस्तारण किया गया। डीएम ने शेष शिकायतों को संबंधित विभाग को प्रेषित करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर नि:शुल्क आंखों की जांच, स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए। डीएम ने निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं एवं गोल्डन कार्ड को नि:शुल्क बनाये जाने के लिए एनाउन्समेन्ट के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कृषि, समाज कल्याण, श्रम विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा कैम्प लगाकर सरकार द्वारा विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसएसपी संतोष कुमार सिंह, डीडीओ एसपी मिश्र, एसडीएम सदर आशीष कुमार, सीओ सिटी संग्राम सिंह, तहसीलदार मलखान सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन