फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   विद्यार्थियों ने किए संस्कृतिक कार्यक्रम

विद्यार्थियों ने किए संस्कृतिक कार्यक्रम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने किए संस्कृतिक कार्यक्रम
बुगरासी जेआईसीए में स्वच्छता मिशन के दौरान संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी - फोटो : Amar Ujala
बुगरासी। कस्बे के जनता इंटर कॉलेज में मंगलवार को गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके पश्चात यात्रा भगवानपुर के लिए रवाना हो गई। वक्ताओं ने गंगा को देश की धरोहर बताते हुए उसे स्वच्छ रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
25 फरवरी से 17 मार्च तक गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा के दौरान यात्रा मंगलवार को कस्बे में पहुंची। कस्बे के जनता इंटर कॉलेज में यात्रा का स्वागत किया गया और इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गंगा मां की आरती, स्वागत ज्ञान आदि सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। यात्रा स्वामी प्रणवानंद महाराज के नेतृत्व में शुक्रताल से शुरू होकर नरोरा में पूर्ण होगी। इस दौरान स्वामी सहजानंद महाराज ने कहा कि जल, जंगल, जमीन को बचाने पर ही मानव सभ्यता जीवित रहेगी। पॉलीथीन का प्रयोग प्रकृति के लिए घातक है। इसके प्रयोग से दूर रहें। स्वामी प्रणवानंद महाराज ने सभी विद्यार्थियों व उपस्थितजनों को पॉलीथीन के त्याग, वर्षा के पानी का संरक्षण व प्रत्येक परिवार द्वारा पांच पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया। इसके पश्चात यात्रा गंगाघाट भगवानपुर के लिए रवाना हो गई। इस दौरान दीपक यादव, रजनीकांत मिश्रा अतुल अग्रवाल, फिरोज खान, अनुज शर्मा, अनिल चौहान, राकेश चौहान आदि सहित अनेक लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed