फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, अपहरण का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, अपहरण का आरोप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी एक किशोरी बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा, वही अब परिजनों ने पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही अनहोनी की आशंका जताते हुए, किशोरी की बरामदगी की गुहार लगाई है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं, हालांकि अभी तक किशोरी बरामद नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी एक युवक ने तहरीर देकर बताया कि 23 फरवरी की शाम उसकी 17 वर्षीय बहन सामान लेने के लिए मोहल्ले की ही दुकान पर गई थी। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। किशोरी की सहेलियों के घर जाकर देखा तो वहां भी वह नहीं मिली। इसके बाद अन्य संभावित ठिकानों पर भी पहुंचे, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा। किशोरी के भाई ने बताया कि अब उन्हें पता चला है कि, मोहल्ले का ही रहने वाला एक युवक भी उसी रोज गायब है, जो उसकी बहन को परेशान करता था। संभावना जताई है कि वही युवक उसकी बहन को बहका कर अपहरण कर ले गया है। इंस्पेक्टर विवेक शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाली जा रही है, जिससे कि किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed