{"_id":"603ce5af8ebc3ee9794b8cad","slug":"ghaziabad1614603695","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायट परिसर में रखे जनरेटर में लगी आग, दमकल ने पाया काबू","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
डायट परिसर में रखे जनरेटर में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में डायट परिसर में सोमवार दोपहर जनरेटर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। डायट कर्मचारियों की सूचना पर दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र में डीएम रोड पर डायट कार्यालय है। डायट कार्यालय के बाहर जनरेटर लगा हुआ है। सोमवार दोपहर को अचानक जनरेटर से आग की लपटें निकलने लगीं। डायट कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास करते हुए दमकलकर्मियों को सूचना दी। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक काफी हद तक जनरेटर जल चुका था। फायर स्टेशन अधिकारी ने शार्ट सर्किट के चलते जनरेटर में आग लगने की आशंका जताई है। नगर पुलिस ने मामले में कोई शिकायत मिलने से इंकार किया है। वहीं डायट प्राचार्य महेंद्र सिंह राणा ने बताया कि आग लगने के कारणों की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन