{"_id":"603ce59f8ebc3ee64f1cd963","slug":"ghaziabad1614603679","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभीर अपराधों के खुलासे पर एसएसपी को किया सम्मानित","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
गंभीर अपराधों के खुलासे पर एसएसपी को किया सम्मानित
एसएसपी को सम्मानित करते मैढ़ क्षत्रिय समाज के लोग।
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
बुलंदशहर। जिले में घटित लूट, हत्या, अपहरण जैसे गंभीर अपराधों के सफल खुलासे पर मैढ़ क्षत्रिय-स्वर्णकार समाज के पदाधिकारियों ने एसएसपी को शॉल, पगड़ी, शील्ड और शुभ वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
सोमवार को मैढ़ क्षत्रिय-स्वर्णकार समाज की ओर से भूड क्षेत्र स्थित एक मैरिज होम में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मैढ़ क्षत्रिय-स्वर्णकार समाज के राष्ट्रीय महासचिव दुलीचंद सोनी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सजन लावट, राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष अभिनव वर्मा, संरक्षक अजय कुमार वर्मा आदि द्वारा बीते दिनों जनपद में घटित सनसनीखेज घटनाएं जैसे थाना शिकारपुर व ककोड़ क्षेत्रान्तर्गत सर्राफ व्यापारियों से आभूषण की लूट, नरौरा क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी की हत्या, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में टाइल्स व्यापारी के पुत्र का अपहरण आदि के खुलासे पर एसएसपी की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि एसएसपी के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा गंभीर आपराधिक घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए शातिर बदमाशों को लूटी गई ज्वैलरी, अपह्रत की सकुशल बरामदगी आदि कार्य हुए हें। जिला पुलिस की सक्रियता से व्यापारी वर्ग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। इसके पश्चात पदाधिकारियों द्वारा एसएसपी को शॉल, पगड़ी, शील्ड एवं शुभ-वस्त्र आदि भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।