फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कारोबारी परिवार पर एजेंट ने हत्या का शक जता दर्ज कराई रिपोर्ट

कारोबारी परिवार पर एजेंट ने हत्या का शक जता दर्ज कराई रिपोर्ट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के रामप्रस्था ग्रीन की प्लैटिनम हाइट्स सोसायटी की १७वीं मंजिल पर रहने वाले गारमेंट कारोबारी के फ्लैट के बाथरूम में २२ फरवरी को संदिग्ध हालत में मृत मिली मेड सीमा १८ के मामले में हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एजेंट की ओर से यह रिपोर्ट परिवार के खिलाफ कराई गई है। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई थी। एक सप्ताह से शव अभी तक मोर्चरी में ही रखा हुआ है।
अनिल जैन का गांधीनगर दिल्ली में गारमेंट का कारोबार है। उनके बेटे ईशांत सीए और बहू निकिता एक यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। उन्होंने दिल्ली की एक प्लेसमेंट एजेंसी की माध्यम से ५ मई २०२० को मेड रखी थी। इसके लिए वह छह हजार रुपये प्रतिमाह देती थीं। २२ फरवरी को मेड सीमा नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। डेढ़ घंटे तक बाहर नहीं निकलने पर बाथरूम का दरवाजा खटखटाने पर आवाज नहीं आई। इस पर दरवाजे की कुंडी खोलकर देखा तो सीमा का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। गले पर निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई थी। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में मेड मुहैया कराने वाले एजेंट लालू निवासी छिजारसी कालोनी नोएडा की ओर से कारोबारी उनके बेटे और बहू के खिलाफ हत्या करने का शक जाहिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि एजेंट की ओर से हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed