फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   जयपुर में कराटे चैंपियनशिप में आईकेएस खिलाड़ियों ने जीते पदक

जयपुर में कराटे चैंपियनशिप में आईकेएस खिलाड़ियों ने जीते पदक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
जयपुर में कराटे चैंपियनशिप में आईकेएस खिलाड़ियों ने जीते पदक
विज्ञापन
- राजस्थान कराटे प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों ने जीते सात पदक माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। इंदिरापुरम कराटे स्कूल के खिलाड़ियों ने राजस्थान कराटे प्रीमियर लीग में सात पदक जीतकर नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता 28 फरवरी को जयपुर में हुई थी। जिसमें खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्ग में प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला कर पदक अपने नाम किए। पदक विजेता खिलाड़ियों को आयोजकों ने समापन कार्यक्रम में पुरस्कृत किया।    
आईकेएस के चीफ कोच पुष्पेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कराटे स्कूल से चार खिलाड़ियों ने विभिन्न राज्यों के 450 से अधिक कराटे खिलाडियों के बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जहां सबसे पहले सुमन जायसवाल और पूरण सिंह ने काता व कुमिते दोनों इवेंट्स में चार स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया।वहीं आध्या भंडारी ने काता और कुमिते में दो  रजत पदक पर कब्जा किया। जबकि अभिनव सिंह ने कुमिते में सिल्वर मेडल जीता। इस प्रकार इंदिरापुरम कराटे स्कूल की टीम ने चार गोल्ड और तीन सिल्वर मेडल जीते। इस दौरान आयोजक धनंजय त्यागी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में कृष्ण रावत, प्रदीप वर्मा, नैना रावत, संजय दुबे, लक्ष्मी वर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
------------------------ सुमित कुमार 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed