फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दो मार्च को भाकियू भानु करेगा निगम पर प्रदर्शन 

दो मार्च को भाकियू भानु करेगा निगम पर प्रदर्शन 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
दो मार्च को भाकियू भानु करेगा निगम पर प्रदर्शन 
विज्ञापन
- न्यू हिंडन विहार अर्थला में हैं जनसमस्याएं माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लाल क्वार्टर न्यू हिंडन विहार अर्थला में समस्याओं को लेकर  भारतीय किसान यूनियन भानु ने बैठक की। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रवक्ता मास्टर मनोज नागर को सम्मानित किया गया। कॉलोनी वासियों ने बताया प्रधानमंत्री आवास डूडा  द्वारा बनाई गई थी,  उसमें अभी तक नगर निगम व डूडा ने पानी की निकासी, सड़क नहीं बनाई गई। इससे क्षेत्र के लोगों को गंदगी  व दूषित जल का भराव रहता है। मनोज नागर  ने कहा कि गरीबों किसानों मजलूम  मजदूरों लोगों किसानों की लड़ाई लड़ती है। प्रधानमंत्री के नाम पर जो आवास बने हैं उनकी हालत बद से बदतर है। घरों के बाहर जलभराव हुआ है। एक तरफ नगर निगम स्वच्छता के दुहाई देता है दूसरी तरफ गंदगी के नगर निगम क्षेत्र में ही गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। नागर ने कहा कि दो मार्च को नगर निगम पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री आवास लाल क्वार्टर हिंडन विहार अर्थला की समस्याओं को नगर आयुक्त के सामने रखा जाएगा अगर समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो भारतीय किसान यूनियन भानु लाल क्वार्टर न्य हिंडन बिहार के निवासियों के साथ मिलकर आंदोलन चलाएगी। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष आनंद वर्मा,  संगठन मंत्री विपिन कुमार,  जलाल, प्रमोद त्यागी, विजय कश्यप योगेश, जितेंद्र लाल, रोशन लाल, शिव कुमार, कुलदीप शर्मा, कुणाल शर्मा, कुसुम लता शर्मा, जान मोहम्मद, रिंकू,  आशा, कमलेश सहित अन्य लोग मौजूद थे।  ----------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed