{"_id":"603cd2438ebc3e150231de49","slug":"ghaziabad1614598723","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के खाते से निकाले दस हजार रुपये","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
युवक के खाते से निकाले दस हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन निवासी युवक केे खाते से शातिर ठग ने दस हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मेसेज आने पर पीडि़त को ठगी का पता चला। पीडि़त ने साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शालीमार गार्डन बी ब्लॉक में संतराज परिवार के साथ रहते हैं। वह निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि २८ फरवरी की सुबह उनके मोबाइल पर एक मेसेज आया। मेसेज खोलकर देखा तो वह दंग रह गए। उनके खाते से दो बार में दस हजार रुपये की ठगी की गई। आनन फानन उन्होंने अपना एटीएम कार्ड चेक किया। वह उन्हीं के पास में था। पीडि़त ने बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल कर कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद साहिबाबाद थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत दी। एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि पीडि़त की ओर से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन