{"_id":"603b957a8ebc3e76a36eafe0","slug":"ghaziabad1614517626","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया अस्थाई गोशाला का निरीक्षण","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बुलन्दशहर विकास खण्ड के गांव कुछेजा में गौशाला का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
बुलंदशहर। सदर विकास खंड के गांव कुछेजा का रविवार को डीएम रविन्द्र कुमार ने निरीक्षण किया। साथ ही संरक्षित गोवंशों के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
डीएम रविन्द्र कुमार रविवार को गांव कुछेजा में ग्राम पंचायत द्वारा संचालित अस्थाई गोशाला का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। डीएम ने गोशाला में गोवंशों के लिए भूसा, चारा, पानी आदि के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान गोशाला में 16 गोवंश संरक्षित पाए गए। व्यवस्था में कमियां पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के समय भूसा कक्ष में भूसा उपलब्ध पाया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी से गोवंशो के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी हासिल की। गोशाला से सहभागिता योजना के अंतर्गत 19 गोवंशो को सुपुर्द किया गया है। इसके बाद उन्होंने अन्य ऑफस्क्रीन को भी जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।