फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   लक्ष्य के सापेक्ष वसूली नहीं हुई तो होगी कार्रवाई की संस्तुति

लक्ष्य के सापेक्ष वसूली नहीं हुई तो होगी कार्रवाई की संस्तुति

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्य के सापेक्ष वसूली नहीं हुई तो होगी कार्रवाई की संस्तुति
निकाय अफसरों के साथ बैठक करते एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार। - फोटो : Amar Ujala
बुलंदशहर। एडीएम प्रशासन/स्थानीय निकाय प्रभारी अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने वसूली में फिसड्डी रहने वाली 12 निकायों को चेतावनी दी। कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष वसूली नहीं होने पर डीएम के माध्यम से शासन को कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
एडीएम प्रशासन रवीन्द्र कुमार ने बताया कि नगरीय निकायों की समीक्षा के दौरान औरंगाबाद, बीबी नगर, ककोड़, सिकंदराबाद, नरौरा को छोड़कर किसी भी निकाय ने मानक के अनुरूप 90 प्रतिशत वसूली नहीं की है। इसके अलावा बुलंदशहर, खुर्जा, अनूपशहर, स्याना, जहांगीराबाद, शिकारपुर, गुलावठी, खानपुर बुगरासी, छतारी, पहासू ने 75 प्रतिशत से भी कम वसूली की है। एडीएम ने कहा कि अभियान चलाकर लक्ष्य के अनुरूप वसूली की जाए। कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष वसूली नहीं होने पर संबंधित निकायों के खिलाफ डीएम के माध्यम से शासन से कार्रवाई किए जाने के लिए संस्तुति की जाएगी। ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण नहीं होने पर एडीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर ऑडिट आपत्तियों का 80 प्रतिशत निस्तारण कर आख्या प्रस्तुत करने की निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा कूड़ा प्रबंधन, आवारा गोवंशों को गोशालाओं में संरक्षित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed