{"_id":"603b95438ebc3ee95b11fef8","slug":"ghaziabad1614517571","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में चौकी पर खड़े जब्त वाहनों में लगी आग","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में चौकी पर खड़े जब्त वाहनों में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में आवास-विकास पुलिस चौकी पर खड़े जब्त वाहनों में आग लग गई। आग से एक सूमो वाहन काफी हद तक जल गया। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
कोतवाली नगर की आवास-विकास प्रथम स्थित पुलिस चौकी पर जब्त किए गए सैकड़ों वाहन खड़े हैं। इन वाहनों की सुरक्षा के लिए भी कोई इंतजाम नहीं है। बीती रात जब्त वाहनों में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में वाहनों से आग की तेज लपटें निकलने लगीं। दमकलकर्मियों को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक आग से एक टाटा सूमो जल चुकी थी। इसके अलावा अन्य कुछ वाहनों में भी आग से नुकसान पहुंचा है। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन