{"_id":"603b92fc8ebc3e8ccd2e2655","slug":"ghaziabad1614516988","type":"story","status":"publish","title_hn":"वामा सारथी: पुलिस लाइन में निःशुल्क आंखों की जांच के शिविर का हुआ आयोजन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
वामा सारथी: पुलिस लाइन में निःशुल्क आंखों की जांच के शिविर का हुआ आयोजन
वामा सारथी कार्यक्रम के तहत आंखों की जांच के शिविर का लाइन में शुभारम्भ करतीं एसएसपी की पत्नी प्रार्थना सिंह।
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
बुलंदशहर। वामा सारथी (उप्र पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) के तहत रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को निःशुल्क आँखों की जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे काफी संख्या में लोगों की आंखों की जांच की गई।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसपी सन्तोष कुमार सिंह की पत्नी प्रार्थना सिंह ने किया। उन्होंने कैंप में उपस्थित चिकित्सक से अपनी आँखों की जांच कराई। साथ ही अन्य लोगो को भी आँखों की जांच कराने के लिए प्रोत्साहित किया। एसपी क्राइम एवं चिकित्सकों द्वारा कैंप में उपस्थित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को आँखों की बीमारी के दुष्परिणाम और बचाव से संबंधित जानकारी भी दी गई। कैंप में चिकित्सक डॉ. प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेत्र शल्यक व उनकी टीम उपस्थित रही रही। जिनके द्वारा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों की आँखों की निशुल्क जांच की। आँखों को स्वस्थ रखने के लिए कैंप में उपस्थित होकर 98 लोगों द्वारा आँखों की जांच कराई गई। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक राजेन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।