{"_id":"603b7fe08ebc3ee94f44e1fb","slug":"ghaziabad1614512096","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतिखंड में अवैध निर्माण के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नीतिखंड में अवैध निर्माण के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीतिखंड में अवैध निर्माण के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
- पोर्टल पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। इंदिरापुरम के नीतिखंड -1 में स्थानीय लोगों ने रविवार को अवैध निर्माण पर कार्रवाई न होने पर जीडीए के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि पोर्टल पर कई महीने पहले कॉलोनी में अवैध निर्माण की शिकायत की थी। मगर अधिकारियों ने पुलिस बल न मिलने और किसान आंदोलन का तर्क देकर कार्रवाई नहीं की। इससे लोगों ने अधिकारियों की लापरवाही का आरोप लगाया है।
ट्रांस हिंडन आरडब्ल्यूए की कार्यकारिणी में सदस्य पूनम गुप्ता ने बताया कि कॉलोनी में अवैध निर्माण की शिकायत जीडीए को कई बार की जा चुकी है। उनका आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत के चलते अभी तक अवैध निर्माण पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बताया कि कॉलोनी में जीडीए द्वारा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण चल रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं शिकायत पर अधिकारियों ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के आदेश भी पारित हो चुके हैं। मगर अब अधिकारी पुलिस बल न मिलने व किसान आंदोलन में व्यस्त होने का तर्क दे रहे हैं। इन आरोपों के साथ स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने जीडीए अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि जल्द अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं हुई तो कॉलोनी के लोग एकत्रित होकर मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल प्रदर्शन करने वालों में पूनम, सुमित मिश्रा, विनीत गुप्ता, बाबूराम, देशराज राजपूत, रंजना यादव, उषा हरजाई, पूजा कलहिया आदि मौजूद रहे। इस मामले में प्रवर्तन अधिकारी सुशील कुमार चौबे से उनका फोन बंद होने की वजह से बात नहीं हो सकी।
---------------------------
सुमित कुमार
विज्ञापन